जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए अपनाये ये 7 तरीके-swasth rahne ke liye kya karna chahiye

अपने आप को स्वस्थ रखना हर व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वास्थ ही वह नीव है जिस पर हमारे जीवन की खुशियाँ और सफलताएँ टिकी होती है। यदि आप अपने आपको मानसिक और शारीरिक रूप स्वस्थ रखते हैं तो आप अपने हर लक्ष्य को प्राप्त प्राप्त कर सकते हैं लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ रहना लोगों के लिए चुनौती बन गया है।

लोग अपने स्वास्थ की अपेक्षा अपने कामों को ज्यादा महत्त्व देते है, इसके कारण लोग तनाव, अनिंद्रा, असफल होने का भय और अन्य मानसिक और शारीरिक समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है की swasth rahne ke liye kya karna chahiye. तो दोस्तों इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे की आप शारीरिक और मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं।

swasth rahne ke liye kya karna chahiye

संतुलित आहार लें

स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले हमें अपने खान पान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। एक संतुलित आहार से उन सभी पोषक तत्वों की पूर्ती होती है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।

संतुलित आहार में क्या खाएं

  • अनाज- संतुलित आहार में आप अनाज में चावल, जौ, गेहूँ ओट्स को शामिल कर सकतें हैं। ये अनाज कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये अनाज अच्छे पाचक होतें हैं और आसानी से पच जाते है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होने के कारण यह आपको भरपूर उर्जा देते हैं।
  • फल और सब्जियाँ- संतुलित आहार में फल की बात करें तो इसमें आप संतरे, केले, अनानास और अन्य मौसमी फलों को शामिल कर सकते हैं। सब्जियों में आप पालक, गाजर, मूली ब्रोकली, हरे-पत्तेदार सब्जियों को शामिल करे सकते हैं। यह आपके शरीर में माइक्रोन्यूट्रीएन्ट को पूरा करते है और साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।
  • प्रोटीन- प्रोटीन के लिए आप अपने आहार में दाल, सोयाबीन, अंडा, मछली और दूध को शामिल करें, यह प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं। प्रोटीन शरीर की मांशपेशियों के निर्माण में सहायक होते हैं।
  • वसा- वसा के लिए आप मक्खन, घी, नट्स, बीज, एवाकाडो, जैतून का तेल ले सकते हैं। ये सभी वसा के अच्छे स्रोत होते हैं। वसा शरीर में उर्जा और गर्मी प्रदान करता है।

swasth rahne ke liye kya karna chahiye

क्या न खाएं

जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड- यदि आप चाहते है की आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहे तो आपको जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड जैसे- चिप्स, बिस्किट, पैकेट वाले जूस और तली-भुनी चीजें को नही खाना चाहिए। यह आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पंहुचा सकता है। इससे आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है, आप मोटापा का शिकार हो सकते हैं, शरीर में कोलेस्ट्राल लेवल भी बढ़ सकता है, लीवर और पाचन से जुडी समस्याएँ भी हो सकती हैं।

नमक और चीनी का अधिक सेवन न करें- नमक और चीनी का सेवन सीमित मात्रा में कम से कम करें, क्योकि अधिक मात्रा में नमक और चीनी का सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा और और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

नियमित व्यायाम करें

शरीर को स्वास्थ रखने के नियमित व्यायाम करना चाहिए क्योंकि शारीरिक गतिविधियों की शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है इससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है, शरीर फिट रहता है, शरीर में फुर्तीलापन बना रहता है। नियमित योग और व्यायाम करने से डायबिटीज, ह्रदय रोग और तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इसमे आप वाकिंग जागिंग साइकिलिंग, योगा और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- शरीर में खून की कमी को दूर करने के सबसे असान घरेलु उपाय

पर्याप्त नींद लें

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना चाहिए। अक्सर लोग अपने भाग दौड़ भरी जीवन में अपनी नींद नहीं पूरा कर पातें हैं, लेकिन आप को यह पता होंना चाहिए की नीद का मतलब केवल शरीर को आराम देना नहीं है, बल्कि पर्याप्त नींद से दिन भर थका हुआ आपका शरीर अपने आपको फिर से रिपेयर करता है और अगले दिन के लिए फिर से वही उर्जा और फुर्ती देता है।

नींद के दौरान हमारा शरीर खुद को ठीक करता है। मांसपेशियों की मरम्मत होती है नये कोशिकाओं का निर्माण होता है आपका मस्तिष्क की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है।

नींद की कमी की वजह से चिंता तनाव और यादाश्त की कमी जैसी मानसिक समस्यायें हो सकती हैं। पूर्ण नींद लेने से आपका मूड फ्रेश रहता हैं और चिंता और तनाव जैसी मानसिक समस्यायें नहीं होती हैं।

किसे कितनी नींद लेनी चाहिए

बचों और किशोरों के लिए- बचों और किशोरों 8 से 10 घंटे नींद लेना चाहिए।

वयस्कों के लिए- वयस्कों को 7 से 8 घंटे नींद लेना चाहिए।

तनाव मुक्त रहें

स्वस्थ रहने के लिए आपको तनाव से मुक्त रहना चाहिए। एक तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए आपको शारीरिक स्वास्थ के साथ-साथ आपको मानसिक स्वास्थ पर भी ध्यान देना चाहिए और यह समझना चाहिए की हम कैसे अपने मानसिक स्वास्थ को बेहतर बना सकते हैं। एक स्वास्थ मन ही हमें सही सोचने की समझने की, महसूस करने की और सही व्यवहार के तरीको का ज्ञान करा सकता है।

आप जानते है की एक अधिक तनाव भरा जीवन हमें दुःख चिंता गुस्सा उदासी और चिडचिडेपन के अलावा कुछ नहीं देता इसलिए आपको हमेशा तनाव मुक्त रहने का प्रयास करना चाहिए।

चिंता करने से नींद में कमी आती है एकाग्रता कम हो जाती हैं और यादाश्त कमजोर हो जाता हैं। 

तनाव मुक्त कैसे रहें

तनाव मुक्त रहने के लिए योगा, मेंडिटेशन, प्राणायाम, शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार अपने कार्यों को समय पर पूरा करना, अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहना और उसे पूरा करना और सामाजिक जुडाव और खेल मनोरंजन आपको तनाव से मुक्त रहने के बेहतर उपाय हैं। 

नशीले पदार्थों का सेवन न करें

यदि आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो आपको किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। नशीले पधार्थों में तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब और मादक पदार्थ आते हैं। यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

नशीले पदार्थों का सेवन का लत लगने से व्यक्ति का शरीर और मन दोनों कमजोर होने लगते हैं और उसकी जीवन शैली पूरी तरह से खराब हो जाती है।

नशीले पदार्थों के सेवन से लीवर की बीमारी, किडनी की समस्या, ह्रदय रोग और कैंसर जैसी बिमारियाँ हो सकती हैं इसके अलावा तनाव, यादाश्त का कमजोर होना और चिडचिडापन होना जैसी मानसिक समस्यायें होती है।

समय समय पर शरीर की जाँच कराएँ

स्वस्थ रहने के लिए आपको अच्छे खानपान और अच्छी आदतों के साथ-साथ अपने शरीर की जाँच भी कराना चाहिए। नियमित जाँच कराने से आपके शरीर में होने वाली बीमारी का पता शुरुआती अवस्था में ही पता चल जाता है जिससे उनका इलाज करना आसान हो जाता और जल्दी ठीक हो जाती है।

  • कई बिमारियों के होने पर हमें उनके शुरुआती लक्षण नहीं दिखाई देते हैं लेकिन नियमित जाँच से हम उनका पता लगा सकते हैं की कौन-सी बीमारी हुई है। जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, डायबिटीस जैसी बिमारियों का पता शुरूआती अवस्था में ही पता चल जाता है।
  • शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता लगने से उसका इलाज करना आसान हो जाता है और खर्चा भी कम लगता है। इससे बीमारी गंभीर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
  • नियमित जाँच से गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है जिससे आप लम्बे समय तक एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पियें

पानी हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है जो की न केवल हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि हमारे शरीर के सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • पानी हमारे शरीर का तापमान नियंत्रित करने तथा तापमान को बनाये रखने के लिए आवश्यक होता है।
  • पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने त्वचा हाइड्रेट रहती है और त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर उर्जावान और फुर्तीला रहता है।

FAQ- Related to swasth rahne ke liye kya karna chahiye

स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर क्या करना चाहिए?

स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठने के बाद हल्का गुनगुना पानी पियें। इससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। इसके बाद व्यायाम, योगा और ध्यान करें, और फिर पौष्टिक और संतुलित नाश्ता करें, और सकारात्मक सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करें।

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए?

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठें, योगा और ध्यान करें, संतुलित आहार लें, चिंता न करें, पर्याप्त नीद लें, किसी प्रकार का नशा न करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें और समय समय पर अपने शरीर की जाँच करायें।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने जाना की आप अपने शरीर को स्वस्थ कैसे रख सकतें हैं। स्वस्थ रहना कोई जटिल कार्य नहीं है, यदि आप अपने कार्यो से थोडा समय निकालकर अपने स्वस्थ के बारे में चिंतन करें और उसको अमल में लायें तो आप निश्चित ही अपने आपको स्वस्थ रख पाएंगे। यदि आप एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करना चाहते हैं तो आज से अपने स्वास्थ को प्राथमिकता दे और ऊपर बताये गये नियमो को अपनाएं, और एक स्वस्थ बेहतर जीवन पायें।

Leave a Comment