एलोवेरा के 10 चमत्कारी फायदे-aloe vera ke fayde

एलोवेरा एक महत्वपूर्ण औषधिये गुणों वाला पौधा है, जिसमे कई औषाधीय गुण पाये जाते हैं। इसके पत्तियों के अन्दर जेल होता है जिसमे एंटीसेप्टिक एंटी बैक्टीरियल एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे कई गुण पाये जाते हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण विटामिन जैसे की vitamin A,B,C आदि भी पाये जाते है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसका उपयोग कास्मेटिक और अन्य रोगों के उपचार में भी किया जाता है।

एलोवेरा हरे रंग का छोटा पौधा होता है इसकी पत्तियां मोटी और गूदेदार होती है। एलोवेरा की पत्तियों के आगे का भाग नुकीला और पीछे का भाग आगे के भाग की अपेक्षा मोटा होता है। इसके पत्तियों के साइड में छोटे-छोटे काटें होते है। इसकी पत्तियां रसों से भरी होती हैं, जिसे एलोवेरा जेल भी कहा जाता है। एलोवेरा को घृतकुमारी भी कहा जाता है।

aloe vera ke fayde

एलोवेरा के फायदे स्किन के लिए 

स्किन के लिए एलोवेरा जेल को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है यह त्वचा के रूखेपन और झुर्रियों को कम करता है, त्वचा को हायड्रेट एवं मुलायम रखता है। एलोवेरा के जूस के सेवन से त्वचा में निखार आने लगता है। एलोवेरा का जूस पीने से त्वचा मुहांसे, झुर्रियां, धूप से झुलसी हुयी त्वचा चेहरे के दाग-धब्बों, आँखों के काले घेरो को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए थोडा सा एलोवेरा जेल अपनी हथेली पर लेकर उसे अपनी त्वचा पर धीरे-धीरे रोजाना मालिश करें, इससे चेहरे की झुर्रिया कम हो जाएँगी और और चेहरा चमकदार रहेगा।

पिप्पल और दाग धब्बों के लिए 

एलोवेरा चेहरे के पिप्पल और दाग-धब्बों को हटाने में सहायक होता है, लेकिन आजकल लोग चेहरे के दाग एवं पिम्पल को को हटाने के लिए कई प्रकार के केमिकल से बनी कास्मेटिक्स प्रोडक्ट्स का उपयोग करते जो चेहरे की त्वचा हानि पंहुचा सकता है। किन्तु एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक जेल होता है, जिसमे एंटीसेप्टिक एवं विटामिन सी जैसे गुण पाये जाते है जो पिप्पल और दाग धब्बों को हटाने में सहायक होते है साथ ही चेहरे को चमकदार और कोमल बनाते है।

त्वचा को तरो ताजा बनाये

यदि आपका चेहरे की स्किन डल और रुखी रहती है तो एलोवेरा तो आपके लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने से त्वचा कोमल और चमकदार रहती है।

इसे भी पढ़े- जानिए लोटस क्रीम के फायदे और नुकसान

झुर्रियों का के लिए

झुर्रियों से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन यह उपचार अस्थायी और त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं, आगे चलकर इनकी वजह से त्वचा पर बुरा प्रभाव भी हो सकता है,और त्वचा रूखी और बेजान दिखाई देने लगती है। ऐसे में झुर्रियों के लिए एलोवेरा जेल एक अच्छा प्राकृतिक उपचार हो सकता है। एलोवेरा त्वचा को पोषित करता है और इसमें मौजूद एन्टी-अक्सिडेंट त्वचा की झुर्रियों को कम करता है साथ ही यह आप की त्वचा को जवान और कोमल बनाये  रखता है।

aloe vera ke fayde

बालों के लिए एलोवेरा के फायदे  

हमारे बालों के लिए aloe vera ke fayde कई तरह से होते हैं। बालों को शाइनी और स्वस्थ रखने के लिए भी एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद होता है।  एलोवेरा जेल को रोजाना बालो में लगाने से बालो में चमक आती है और बाल मजबूत रहते है और यह बालों को   झड़ने से रोकने में भी सहायक होता है। एलोवेरा जेल रूखे बालो को पोषण प्रदान करता है। एलोवेरा को बालों में लगाने से बालो की रूसी से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा  बालों में लगाने से बाल काले घने और मुलायम होते है।

डीटाक्स जूस

हमारे शरीर में कई तरह से बिषैले तत्त्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर और दिमाग पर बुरा असर डालते है। इसलिए शरीर को डीटाक्स करने की जरूरत होती है, और एलोवेरा जूस एक अच्छा डीटाक्सीफिकेसन वाला पेय है। एलोवेरा जूस सुबह खली पेट पीने से हमारे शरीर की सारी गन्दगी बाहर निकल जाती है और शरीर ऊर्जावान एवं फ्रेश महसूस करता है।

पाचन सुधार में 

एलोवेरा का जूस एक अच्छा पाचक है। एलोवेरा में प्रचुर मात्रा में पाचक तत्व मौजूद होते है। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण यह पेट के रोगों से बचाए रहता है। एलोवेरा जूस का नियमित सेवन करने से अपच, कब्ज, गैस एसिडिटी जैसी समस्याए दूर रहती है और पेट साफ और स्वस्थ रहता है।

एनर्जी को बूस्ट करने में 

नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीने से हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। एलोवेरा जूस में कई तरह के पोषण, तथ्यों, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जिससे हमारा शरीर उर्जावान और फुर्तीला बना रहता है। इसे पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके सेवन के लिए एलोवेरा के कांटेदार पत्तियों को झील कर रस निकाल लें और फिर तीन से चार चम्मच रस सुबह खाली पेट लेने से दिनभर शरीर में चुस्ती, फूर्ति बनी रहती है।

सनबर्न से राहत

जलने या चोट लगने पर एलोवेरा जेल या एलोवेरा की पत्तियों को छीलकर लगाने पर काफी आराम  मिलता  है। जली हुयी जगह पर एलोवेरा जेल लगाने से छाले भी नहीं निकलते है, और तीन चार बार लगाने से जलन भी ख़त्म हो जाती है

इम्युनिटी बढ़ाने में

एलोवेरा जेल इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल एवं एंटीआक्सिडेंट गुण होते हैं जो इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

एलोवेरा जूस बनाने की विधि

aloe vera ke fayde तभी होंगे जब इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए। एलोवेरा के उपयोग की बात करें तो कई लोग एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं। एलोवेरा की तरह ही एलोवेरा जूस के फायदे अनेक हैं, लेकिन इसके फायदे तभी असर करेंगे, जब इसे सही तरीके से पिया जाए। इसलिए हम एलोवेरा जूस बनाने की विधि और एलोवेरा जूस सेवन के तरीके के बारे में जानेंगे-

  • सबसे पहले आप आवश्यकतानुसार एलोवेरा की पत्ती लें और उसे अच्छी तरह पानी से धो लें।
  • फिर पत्ती बीच से काट दें, काटने के बाद उसमें से जो पीले रंग का पदार्थ (लैटेक्स) दिखेगा, उसे हटा दें।
  • इसके पश्चात पत्तियों को अपनी सुबिधा अनुसार छोटे-छोटे पीस में काटकर उसके ऊपर का हरा छिलका चाकू के मदद से हटा दे।
  • एलोवेरा के सफ़ेद भाग को अलग करने के बाद अब उसे मिक्सी में डाले और फिर एक मिनट के लिए मिक्सी को चला दे।
  • इसके बाद एलोवेरा की पत्तियों का जेल एलोवेरा जूस बनकर तैयार हो जायेगा और फिर उसे गिलास में निकाल लें।
  • फिर इसके पश्चात उचित मात्रा में पानी और नमक या शहद मिला लें अगर आप चाहे तो इसमें फलों का जूस भी मिला सकते है।
  • अब आपका एलोवेरा जूस तैयार और अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।

नोट : एलोवेरा के सेवन की मात्रा व्यक्ति की उम्र और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करती है। बेहतर है की इस बारे में आप डॉक्टरीकी  सलाह लें। एलोवेरा के सेवन की बात की जाए तो सुबह या शाम में इसका सेवन किया जा सकता है। वहीं, हर व्यक्ति का स्वास्थ्य और उसकी जरूरतें अलग-अलग हैं, तो ऐसे में व्यक्ति विशेषज्ञ की राय अनुसार एलोवेरा के सेवन के समय का चुनाव कर सकता है।

FAQ- Related to aloe vera ke fayde

एलोवेरा से दाग कैसे मिटायें?

एलोवेरा चेहरे के पिप्पल और दाग-धब्बों को हटाने में सहायक होता है, इसके लिए आप एक एक छोटा चम्मच एलोवेरा जेल आधा चम्मच शहद लेकर दोनों मिलाकर अपने चेहरे पर लगायें। एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक जेल होता है, जिसमे एंटीसेप्टिक एवं विटामिन सी जैसे गुण पाये जाते है जो पिप्पल और दाग धब्बों को हटाने में सहायक होते है साथ ही चेहरे को चमकदार और कोमल बनाते है।

चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है?

चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है चेहरा चमकदार दिखाई देता है, इअके अलावा यह चेहरे चेहरे दाग-धब्बे और झुर्रियों को भी कम करने मदद करता है।

Leave a Comment