ये 7 चीजे दुबले-पतले आपको 1 महीने में ही मोटा बना देंगी-patle log body kaise banaye

नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी उन लोगों मे से है जिनका शरीर बहुत ज्यादा दुबला पतला है, और वजन न बढ़ने के कारण दुबले पतले शरीर को लेकर परेशान रहते है। तो दोस्तों आज के इस लेख में हम इसी टॉपिक पर बात करेंगे की दुबले patle log body kaise banaye आप अपने दुबलेपतले शरीर को कैसे हष्ट-पुष्ट बना सकते हैं किसी-किसी का वजन इतनी तेजी से बढ़ता है, और उसे कम करने के उपाय खोजते हैं, लेकिन कुछ लोग बचपन से लेकर जवानी तक पतले ही रह जाते हैं। दुबले-पतले लोगों का अक्‍सर मजाक उड़ाया जाता है। इससे दुबले पतले लोग अपने शरीर को लेकर काफी चिंतित रहते है और उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है। यदि आप जरूरत से ज्‍यादा दुबले हैं, और मोटा होना चाहते है तो आपको अपनी लाइफस्‍टाइल और खानपान में कुछ  बदलाव लाना होगा। तो हम इस लेख में यह बताने वाले है की patle log body kaise banaye जिसे आप फालो करके आप अपने पतलेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

पतले लोग जल्दी बाड़ी बनाने के लिए रोज अपनाये ये तरीके (patle log body kaise banaye)

खजूर और दूध का सेवन

दुबलेपन को दूर करने के लिए दूध और खजूर काफी फायदेमंद माना जाता है। वजन बढ़ाने के लिए दूध सर्वोत्तम आहार है दूध में वसा, कैल्शियम व विटामिन का बहुत अच्छे मात्रा में पाया जाता है। वहीं खजूर उच्च कैलोरी और फाइबर रिच होता है इसके अलावा खजूर में कैल्शियम और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाही ले लीजिये,आपको एक गिलास दूध लेना है और उसमे 4-5 खजूर छोटे छोटे टुकड़े करके लंबाई में उसके अंदर  डालकर दूध को उबाल ले। जब दूध गाढ़ा हो जाये तो इसको ठंढा होने पर उसी गिलास में डालकर इसको सिप-सिप कर पियें। इसे आप एकबार सुबह नाश्ते के बाद ले सकते हैं या फिर रात को सोने से पहले ले सकते हैं। सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा अच्छा रहेगा इसके नियमित सेवन से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी साथ ही मांसपेशियों के निर्माण में भी वृद्धि होगी। patle log body kaise banaye

केले का सेवन करें

शरीर को ताकतवर बनाना है तो आपको अपने भोजन में केले को शामिल करना होगा। क्योंकि केला उच्च कैलोरी वाला फल होता है। इसमें कार्बोहायड्रेट की प्रचूर मात्रा पायी जाती  है। केला हर मौसम में सरलता से उपलब्ध होने वाला पौष्टिक एवं स्वादिष्ट फल है। पके केले के नियमित सेवन से शरीर पुष्ट होता है। यह कफ, रक्तपित, वात और प्रदर के उपद्रवों को भी नष्ट करता है। केले में मुख्यतः Vitamin A, Vitamin C, Thiamine, Raibo-Flavin एवं अन्य खनिज तत्व पाये जाते हैं इसमें Water 64.3% ,Protein 1.3%, Corbohydrate 24.7% और  Fat 8.3% पाया जाता है। दुबलेपन को दूर करने के लिए और शरीर को मोटा करने और वजन बढ़ाने के लिए रोजाना 2-3 केले खाना चाहिए। केला आपको उर्जावान बनाये रखता है। और माँसपेशियों के निर्माण में सहायक होता है। इसे दूध में मिलाकर खाने से अधिक फायदा मिलता है।

ओट्स का सेवन

शरीर को फिट रखने व वजन बढ़ाने में ओट्स काफी फायदेमंद होता है, क्योकि ओट्स  उच्च फाइबर , कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन वाला फूड होता है, जिसके कारण ओट्स एक अच्छा पाचक और उच्च कैलोरी वाला फूड होता है।  ओट्स में कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाते हैं। इसमें विटामिन-बी, आयरन, मैग्नीशियम फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर और फोलेट पाए जाते हैं। इसका सेवन आप सुबह नाश्ते के रूप कर सकते हैं।  इसे बनाने के लिए आपको 40-50 ग्राम ओट्स लेना है, और उसमे एक गिलास पानी या दूध के साथ पकाकर खायें, इसे और एनर्जी से भरपूर बनाने के के लिए इसके साथ आप एक या दो केला ले सकते हैं। patle log body kaise banaye

उबले आलू

जिन लोगों का शरीर दुबला-पतला है, और वजन वजन बढ़ाना चाहते है, उनके लिए उबला हुआ आलू काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योकि आलू में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जिससे इसमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है जो वजन बढ़ाने में सहायक होता है। इसके,अलावा आलू में फाइबर फास्फोरस जिंक पोटैशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाये जाते हैं। आलू उच्च एनर्जी का स्रोत होता है जो वजन बढ़ाने में अच्छा मन जाता है। patle log body kaise banaye

मूगफली, चना और किशमिश

स्वस्थ शरीर बनाने के लिए अपने खानपान में बदलाव करना बेहद आवश्यक है। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए हमें अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। हमें अच्छे प्रोटीन के लिए देशी चना, मूंगफली किशमिश और  सोयाबीन को रात भर भिगोकर सुबह इनका सेवन करना चाहिए। इसे भी पढ़ें- गिरनार डिटाक्स देशी कहवा ग्रीन टी के 8 अद्भुत फायदे

नियमित व्यायाम करें

यदि आप अपने शरीर को फिट बनाना चाहते है तो आपको नियमित रूप से सुबह उठकर व्यायाम अवश्य करना चाहिए, क्योकि नित्य व्यायाम करने से हमारे शरीर का मेटाबोलिज्म पूर्ण रूप से सही ढंग से कार्य करता है, और शरीर दिनभर उर्जावान रहता रहता है। व्यायाम करने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है, और मांसपेशियों के निर्माण में भी वृद्धि होती है।

पर्याप्त नींद लें

आज कल लोग अपने भाग दौड़ भरी जिदगी में अपने भविष्य  को लेकर काफी व्यस्त और चिंतित रहते हैं, जिससे वह अपने शारीरिक स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। जिस कारण उनका शरीर कमजोर होने लगता है। शरीर को हष्ट-पुष्ट और फिट बनाये रखने के लिए पर्याप्त नींद (कम से कम 7-8 घंटे ) लेना चाहिए और तनाव मुक्त जीवन जीना चाहिए। जब हम पर्याप्त नीद लेते है, तो हमारे शरीर के सभी अंगो को आराम मिलता है, और वह पूर्ण और सुचारू रूप से काम करते हैं, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। जब हम पर्याप्त नीद नहीं लेते है, तो हमारे शरीर के अंग को न तो आराम मिल पाता है न ही वह सही रूप से कार्य को कर पाते हैं, जिससे कारण जो हम खाते है, वह न तो सही से उसका पाचन हो पाता है और न ही पूर्ण रूप से वह भोजन हमारे शरीर में अवशोषित हो पाता है जिसके कारण शरीर में कमजोरी बनी रहती है। पर्याप्त नीद न लेने से ह्रदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट रखने के लिए आपको अच्छी नींद लेना चाहिए और तनाव मुक्त रहना रहना चाहिए।

FAQ- Related to patle log body kaise banaye

दुबले पतले व्यक्ति को मोटा होने के लिए क्या करना चाहिए?

दुबले पतले व्यक्ति को मोटा होने के लिए उसे नियमित रूप से सुबह उठकर आधा से एक घंटा व्यायाम करना चाहिए।  उच्च कैलोरी और प्रोटीन वाले भोजन का सेवन करें, पर्याप्त नींद ले और तनाव से बचे।

सबसे जल्दी वजन क्या खाने से बढ़ता है?

सबसे जल्दी वजन बढ़ने के लिए आप केला, खजूर, ओट्स, दूध और आलू खा सकते है। यह जल्दी वजन को बढ़ाते है, क्योकि इनमे कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाति है जो वजन बढ़ने में महत्वपूर्ण है।

शरीर दुबला पतला होने का क्या कारण है?

कार्बोहाइड्रेट और वसा वाले खाद्य पदार्थों का उपयुक्त मात्र में सेवन न करने से शरीर दुबला पतला और कमजोर हो जाता है। जो लोग पौष्टिक आहार कम मात्रा में सेवन करते हैं और अधिक मेहनत करते हैं, उनका शरीर भी दुबला-पतला रह जाता है। जिन लोगों का पाचन शक्ति कमजोर होता है उनका शरीर भी दुबला-पतला रहता है।

Leave a Comment