पेट की चर्बी कम करने के 10 आसान और असरदार तरीके-pet ki charbi kaise kam karen

आजकल के लोगों का गलत खान पान और ख़राब जीवन शैली के कारण लोगों में पेट की चर्बी बढना आम समस्या हो गयी है। लेकिन आपको पता होना चाहिए की पेट की चर्बी सिर्फ दिखावटी समस्या नहीं है, बल्कि पेट की चर्बी आपके स्वास्थ के लिए भी समस्या बन जाती है। पेट की चर्बी या बेली फैट के बढ़ने से आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और ह्रदय रोग जैसी समस्याएँ भी सकती हैं।

तो दोस्तों अगर आप भी पेट की चर्बी की समस्या से परेशान हैं, और इसे कम करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा ध्यान से पढ़ें जिसमे आपको pet ki charbi kaise kam karen और पेट की चर्बी क्यों बढती है। इसके साथ ही इससे जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जिसे अपनाकर आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

pet ki charbi kaise kam karen

जंक फूड न खायें

अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं और यदि आप भी जंक फूड खाने के शौक़ीन हैं। तो आप आज से ही जंक फूड खाना बंद कर दें। जंक फूड जैसे- चाउमीन, बर्गर, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक्स पैक्ड फूड और चिप्स ये सभी जितना आपको खाने में स्वादिष्ट लगते हैं उतना ही आपके स्वास्थ को नुकसान भी पहुंचाते है।

जंक फूड ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनमें कैलोरी तो अधिक होती है, लेकिन इनमें पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। इनमे शुगर, नमक, ट्रांस फैट और कार्बोहायड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जिनसे की पेट की चर्बी और शरीर का वजन भी बढ़ता है।

संतुलित और हेल्थी भोजन करें

पेट की चर्बी बढ़ने और घटाने में भोजन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है  यदि आप अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं तो आपके पेट की चर्बी बढ़ सकती है और यदि आप अच्छे आहार लेते हैं तो आपके पेट की कम हो सकती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको अपने खाने की थाली में बदलाव लाना होगा।

अपने खाने में हरी सब्जियाँ और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें, जिसमे आप पालक, ब्रोकली, दाल, अंडे और चिकन जैसे फूड ले सकते हैं। जो आपके शरीर की मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं और भूख को भी कंट्रोल में रखते हैं।

खाने में फाइबर शामिल करें

फाइबर युक्त भोजन करने से भी पेट की चर्बी कम होती है। फाइबर न केवल पाचन को दुरुस्त रखता है बल्कि यह वजन घटाने में विशेष कर पेट की चर्बी को कम करता है। फाइबर के लिए आप ओट्स, फल (सेब नाशपाती संतरे ), हरी सब्जियाँ(ब्रोकली, पालक गाजर, ) और बीज(अलसी के बीज, चिया सीड, बादाम) को अपने भोजन में शामिल करे सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पियें

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर डिटाक्स रहता है और मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया ठीक रहती है। जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको दिन में आपको 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए।

चीनी और अनहेल्दी फूड से दूर रहें

यदि आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो चीनी और अनहेल्थी फूड न खाएं, कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयाँ और फास्ट फूड से दूरी बनायें। इनकी जगह पर फल या नट्स लें सकते हैं।

नियमित एक्सरसाइज करें

यह बात तो सबको पता है की बिना मेहनत के कुछ हांसिल नहीं होता है। तो दोस्तों यदि आप वास्तव में आप अपने पेट की चर्बी को हमेशा के लिए घटाना चाहते हैं तो किसी ना किसी प्रकार का एक्सरसाइज अपने जीवन में अवश्य अपनाएं, क्योकि पेट की चर्बी कम करने के लिए जितना आवश्यक हेल्थी फूड हैं उतना ही आवश्यक एक्सरसाइज है।

इसमें आप दौड़ना या तेज चलना, साइकिलिंग आदि कर सकते हैं इसे करने से अपके पेट की चर्बी तो कम होती ही है। इसके साथ ही पूरे शरीर की चर्बी भी कम होती है। यह एक्सरसाइज हफ्ते में 4 से 5 दिन 30 मिनट के लिए जरूर करें।

पेट की खास एक्सरसाइज- प्लैंक और लेग रेज जैसी एक्सरसाइज पेट मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती हैं। इसके अलावा आप योगा में भुजंगासन और धनुरासन जैसे योगासन कर सकते हैं। जो ना सिर्फ पेट की चर्बी को घटाते हैं बल्कि तनाव को भी कम करते हैं।

पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें

पेट की चर्बी कम करने के लिए पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें। इसके लिए आप रात को जल्दी सोएं और कम से कम 7 से 8 घंटे नींद लें। तनाव को कम करने के लिए योगा और एक्सरसाइज करें। जब आप खुश और शांत रहते हैं तो शरीर फैट को जमा करने बजाय उसे बर्न करने पर फोकस करता है।

हर्बल टी का सेवन करें

हर्बल टी में आप ग्रीन टी या ब्लैक टी का सेवन कर सकतें हैं क्योकि इसमें एंटीअक्सिडेंट होते हैं, जो पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होते हैं। ग्रीन टी शरीर में मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया तेज करती है और ब्लैक टी शरीर में फैट के अवशोषण को कम करती है।

धैर्य और नियमितता रखें

पेट की चर्बी न तो रातों रात बढ़ती है और न ही रातों रात कम होती है। इसलिए आपको धैर्य के साथ अपने कार्यों को करते रहना है। अधिकतर लोग कुछ दिनों तक अपने पेट की चर्बी कम करने के लिए सभी नियमों को फालो करतें है और फिर वही पुराने दिनचर्या में चले जाते हैं। ऐसा करने से आपके पेट की चर्बी कभी कम नहीं होगी। इसमें आपको धैर्य के साथ अपने कार्यों को करते रहना चाहिए जब तक की आपके पेट की चर्बी हट नहीं जाती है।

अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लायें

  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट टहलें।
  • आफिस में हर 1-2 घंटे में उठकर थोडा इधर उधर चलें।
  • दिन में दो बार हल्का स्ट्रेचिंग करें।
  • कोल्ड ड्रिंक की जगह नीबू पानी पीयें।
  • चीनी की जगह गुड का इस्तेमाल करें।

ये छोटे-छोटे कदम आपके शरीर को एक्टिव बनाते हैं और पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं।

नोट- अगर आपको कोई खास डाइट या एक्सरसाइज प्लान चाहिए तो आप अपने डाक्टर या न्यूट्रीशनिस्ट से सलाह अवश्य लें। क्योकि हर किसी का शरीर अलग होता है और पेट की चर्बी बढ़ने के कारण भी अलग हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए अपनाये ये 7 तरीके

पेट की चर्बी बढ़ने के कारण

पेट की चर्बी कई कारणों से बढ़ सकती है और हर इंसान के लिए अलग-अलग कारण भी सकते हैं जिसमे से प्रमुख कारण इस प्रकार हैं-

गलत खान पान

यदि आप भी अपने खान पान को लेकर सतर्क नहीं रहते है या फ़ास्ट फूड और तली भुनी चीजो या पीठे पेय पदार्थों के ज्यादा शौकीन हैं तो यह आपके पेट की चर्बी बढ़ने का बड़ा कारण हो सकता है। क्योंकि इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने से शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा वसा या फैट के आपके पेट पर जमा हो होती जाती है। विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) के अनुसार ज्याद प्रोसेस्ड फूड खाने से मोटापे का खतरा 30% तक बढ़ जाती है।pet ki charbi kaise kam karen

कोई शारीरिक गतिविधि ना करना

आफिस में 7 से 8 घंटे कुर्सी पर बैठे रहने या घर पर हमेशा टीवी और मोबलइल के सामने बैठे रहना, यह अधिकतर लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। जब आप अधिक समय तह बैठे रहते हैं और कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं। तो कैलोरी जलती नहीं है और यह पेट पर चर्बी के रूप में जमने लगती है। एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग दिन में 6 घंटे से ज्यादा बैठते हैं, उनके पेट की चर्बी बढ़ने की सम्भावना 40% तक बढ़ जाती है।

तनाव और नींद की कमी

तनाव और नींद की कमी से भी आपके पेट की चर्बी बढती है, क्योकि जब आप तनाव में होते हैं तो शरीर में शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढता है। जो फैट को पेट पर जमा करने में मदद करता है। वहीं कम नींद लेने से भूख बढती है जब भूख बढती है तो आप ओवरइटिंग से पेट की चर्बी भी बढती है।

उम्र और हार्मोनल बदलाव

जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढती है उनके शरीर का मेटाबोलिज्म धीमा होता जाता है। और बढ़ते उम्र के साथ लोगों की शारीरिक गतिविधि भी का हो जाती है, जिससे पेट की चर्बी बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है।

अधिक शराब पीने से

यदि कोई व्यक्ति ज्यादा शराब पीता है तो इसके कारण भी उसके पेट की चर्बी बढ़ सकती है क्योकि शराब में सिर्फ कैलोरी होती जो सीधे पेट चर्बी के रूप में जमा होती है।

FAQ- Related to pet ki charbi kaise kam karen

पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है?

पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ प्रभावी एक्सरसाइज हैं जो आपके पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकती हैं जैसे-
1.प्लैंक
2.क्रंचेस
3.बाइसिकिल क्रंचेस
4.लेग रेज
5.कार्डियो- इसमें दौड़ना साइकिलिंग स्वीमिंग और तेज चलना शामिल है।

क्या खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है?

पेट की चर्बी तब बढती है जब आप अनहेल्थी फूड अधिक मात्रा में खाने लगते हैं। यदि आप मीठे खाद्य पदार्थ, जंक फूड एवं अधिक कैलोरी वाले फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, पैक्ड फूड और मैदा से बने खाद्य उत्पाद खाते हैं तो पेट की बढ़ती है।

कौन सा योग करने से पेट की चर्बी कम होती है?

भुजंगासन, धनुरासन, नौकासन, कुम्भाकासन जैसे योगासन आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। सूर्यनमस्कार भी एक समग्र व्यायाम है जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

 

निष्कर्ष 

पेट की चर्बी कम करना सिर्फ अच्छा दिखने की बात नहीं है, बल्कि यह आपके स्वास्थ के लिए भी बहुत जरूरी है। बढ़ी हुयी पेट की चर्बी के कारण डायबिटीज, दिल की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। पेट की चर्बी कम करना कोई बड़ी बात नहीं है, अगर आप सही खान-पान और और एक हेल्थी लाइफ अपनाते हैं तो इससे आप आसानी छुटकारा पा सकते हैं। तो इसके लिए आप आज से ही छोटे-छोटे कदम उठायें और पेट की चर्बी से छुटकारा पायें।

Leave a Comment